नागराज देवता मंदिर में होगा भव्य पूजन एवं भजन संध्या कार्यक्रम ग्राम मरगांव में उमड़ेगी श्रद्धा और भक्ति की बयार

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं पट्टी के कांण्डय स्थित ग्राम मरगांव के प्राचीन नागराज देवता मंदिर में आगामी 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को एक भव्य पूजन एवं भजन संध्या

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं पट्टी के कांण्डय स्थित ग्राम मरगांव के प्राचीन नागराज देवता मंदिर में आगामी 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को एक भव्य पूजन एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम देवता नागराज की परंपरागत आराधना और लोक आस्था के प्रतीक के रूप में सदियों से होता आ रहा है। बताया गया कि इस पावन अवसर पर ग्राम सभा मरगांव की महिला मंडल द्वारा भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,वहीं नवयुवक मंगल दल मरगांव के सदस्य पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे। ज्योतिषाचार्य प्रकाश चन्द्र चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि जब से यह गांव बसा है,तभी से ग्रामवासी नागराज देवता को अपने ग्राम देवता के रूप में पूजते आ रहे हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही आस्था और लोक-संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मंगल दल मरगांव के सौजन्य से तथा क्षेत्रीय जनता और प्रवासी ग्रामवासियों के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि इस दिन प्रातः पूजन-अर्चन के साथ देव विधिवत जागरण,सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा,जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ग्राम मरगांव का नागराज देवता मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि देवता ग्रामवासियों की रक्षा करते हैं और गांव में सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार,नागराज देवता के आशीर्वाद से गांव में कभी किसी प्रकार का बड़ा संकट नहीं आया। भक्तिभाव,लोक-संस्कृति और सामूहिक एकता के इस संगम को देखने के लिए मरगांव ग्राम एक बार फिर से श्रद्धा और उल्लास के रंगों में रंगने जा रहा है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...