नालों में कचरे पर लगेगी लगाम-आरती भण्डारी का ग्राउंड एक्शन,स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महापौर आरती भण्डारी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने नर्सरी रोड से आने वाले

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महापौर आरती भण्डारी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने नर्सरी रोड से आने वाले नाले का निगम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कचरा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाले की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और पाया कि प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य ठोस कचरा नाले के माध्यम से नीचे की ओर बहकर पर्यावरण और सफाई व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नाले में जाले (नेट) लगाने के निर्देश दिए,ताकि प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके। महापौर ने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि सामूहिक प्रयास से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। नालों में कचरा बहना न केवल जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करता है,बल्कि इससे पर्यावरणीय खतरे भी बढ़ते हैं। ऐसे में इस तरह के ठोस कदम जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जालों की नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए,ताकि जमे हुए कचरे का समय पर निस्तारण हो सके और जल प्रवाह बाधित न हो। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे नालों और जल स्रोतों में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता पवन कोठियाल और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे,जिन्होंने महापौर को मौजूदा व्यवस्थाओं और प्रस्तावित सुधारों की जानकारी दी। महापौर के इस निरीक्षण से साफ संकेत मिल रहा है कि नगर निगम अब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...