पतंजलि गुरुकुलम में गूंजा योग संगम-25 योग साधक राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पतंजलि गुरुकुलम मूल्यगांव देवप्रयाग में विगत दिवस पांचवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पतंजलि गुरुकुलम मूल्यगांव देवप्रयाग में विगत दिवस पांचवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि योग केवल एक खेल ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग है,जो शरीर,मन और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय योग विभाग से डॉ.विनोद नौटियाल,डॉ.रजनी नौटियाल और डॉ.धनेश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गुरुकुलम के प्रधानाचार्य देवस्त्रुति ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ.विनोद नौटियाल ने कहा कि योग आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त जीवन जीने का सबसे सशक्त साधन है। डॉ.धनेश का मानना है कि योग से न केवल शारीरिक लचीलापन बढ़ता है,बल्कि आत्मविश्वास और धैर्य का भी विकास होता है।
डॉ.रजनी नौटियाल ने कहा कि बच्चों को बचपन से योग की शिक्षा देने से वे अनुशासित और स्वस्थ नागरिक बनते हैं। प्रधानाचार्य देवस्त्रुति ने कहा कि गुरुकुलम सदैव योग और भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने विविध प्रकार के कठिन योगासन प्रस्तुत किए। उनकी लचक,संतुलन और अनुशासन देखते ही बन रहे थे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया। इस प्रतियोगिता में से 25 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया,जो आने वाले समय में टिहरी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि,अभिभावक,शिक्षक,गुरुकुलम परिवार और बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...