पत्रकारों को जल्द मिलेगी जमीन,एसडीएम मंजू राजपूत का सकारात्मक निर्णय

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर/कीर्तिनगर। वर्षों से प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि की मांग कर रहे श्रीनगर-कीर्तिनगर पत्रकार संगठन को बड़ी सफलता मिली है। प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर/कीर्तिनगर। वर्षों से प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि की मांग कर रहे श्रीनगर-कीर्तिनगर पत्रकार संगठन को बड़ी सफलता मिली है। प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में संगठन ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन सौंपा,जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत ने सकारात्मक रुख अपनाया और शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। भारती राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ने कहा कि श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र के पत्रकार पिछले कई दशकों से विषम परिस्थितियों में भी जनसरोकारों के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आपदा,आंदोलन,विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर मुद्दे पर पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है,लेकिन विडंबना यह है कि आज तक उनके पास प्रेस क्लब के नाम पर अपनी जमीन तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन न केवल पत्रकारों के लिए एक कार्यस्थल होगा,बल्कि संवाद,विमर्श और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का केंद्र भी बनेगा। इस संबंध में श्रीनगर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ.श्रीकृष्ण उनियाल ने बताया कि भूमि आवंटन को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत के सकारात्मक और संवेदनशील रवैये की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारों की समस्या को गंभीरता से समझा और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार,कानूनगो मोहम्मद तथा राजस्व उपनिरीक्षक को तत्काल उपयुक्त भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं,जिससे प्रेस क्लब भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदुस्तान प्रभारी अंकित भट्ट,दैनिक जागरण से कमल पिमोली तथा पोर्टल मीडिया से कार्तिक बहुगुणा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकार संगठन ने आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही भूमि आवंटन की औपचारिकताएं पूर्ण होंगी और श्रीनगर-कीर्तिनगर क्षेत्र को अपना सशक्त प्रेस क्लब भवन मिलेगा,जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...