पराग डेरी से पौड़ी चुंगी तक पक्की-गहरी नाली निर्माण को लेकर पार्षद पूजा किमोठी का तेवर तीखा एनएच के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर के वार्ड-29 में बरसात के समय जलभराव और गंदे पानी की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। क्षेत्र की पार्षद पूजा किमोठी ने

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर के वार्ड-29 में बरसात के समय जलभराव और गंदे पानी की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। क्षेत्र की पार्षद पूजा किमोठी ने सोमवार को अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर पराग डेरी से पौड़ी चुंगी तक पक्की,गहरी एवं ढकी हुई नाली निर्माण की मांग को दोहराया। पार्षद पूजा किमोठी किमोठी ने बताया कि वह 10 जून 2024 से लगातार इस विषय पर प्रार्थना पत्रों के माध्यम से नगर निगम तथा जिला प्रशासन को अवगत करा रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर जिलाधिकारी पौड़ी से और नगर निगम श्रीनगर की मेयर से भी कई बार वार्ता की लेकिन अभी तक किसी भी विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया है। पार्षद किमोठी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिलाधिकारी हो या राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित सभी कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है,यह अत्यंत दुखद एवं गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के लोग बरसात में कीचड़,दुर्गंध और ओवरफ्लो होती नालियों से परेशान हैं,किन्तु विभागों की अनदेखी से समस्या और गंभीर होती जा रही है। पार्षद पूजा किमोठी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा यह मेरा अंतिम आग्रह है। नाली निर्माण का कार्य तुरंत शुरू किया जाए,अन्यथा वार्ड-29 के नागरिकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की होगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग शहर का व्यस्ततम हिस्सा है और दूषित पानी के खुले बहाव से आए दिन दुर्घटना और बीमारी का खतरा बना रहता है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पार्षद की चेतावनी के बाद विभाग हरकत में आएगा और समस्या का स्थायी समाधान करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...