पर्यावरण मित्रों की मांग को अतिशीघ्र माने प्रशासन–चन्दोला

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला के समर्थन से आज अखिल भारतीय सफल मजदूर संघ,नगर पालिका परिषद पौड़ी गढ़वाल के सफाई कर्मियों का आंदोलन जोर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला के समर्थन से आज अखिल भारतीय सफल मजदूर संघ,नगर पालिका परिषद पौड़ी गढ़वाल के सफाई कर्मियों का आंदोलन जोर पकड़ गया। नगर पालिका में सभी कर्मचारियों ने काम पूरी तरह बंद कर दिया,जिसके कारण पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही। नमन चंदोला ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की रीढ़ हैं और उनकी उपेक्षा प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मजदूरों की जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति सफाई कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। आज संघ ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा,जिसमें मुख्य मांगें थीं-आउटसोर्सिंग कर्मियों का भुगतान समय पर न होने पर ठेकेदार का अनुबंध निरस्त किया जाए। नियमित पर्यावरण मित्रों की श्रेणी में आने वालों की सूची सार्वजनिक की जाए। बाल्मीकि बस्ती (वार्ड 3) में रुके हुए विकास कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए। सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वार्ड सदस्यों पर कार्यवाही की जाए। संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार हिसारी और जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार घाटे ने बताया कि प्रशासन की चुप्पी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ,तो कल से पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी। नमन चंदोला ने कहा कि यह केवल मजदूरों का आंदोलन नहीं,बल्कि पौड़ी की गरिमा और स्वाभिमान की लड़ाई है। समिति ने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...