पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तेज हुआ आंदोलन,अप्रैल में देहरादून तक बाइक रैली व मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर रविवार को एक ऑनलाइन गूगल बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की। बैठक में कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग दोहराते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि वर्ष 2027 से पहले पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की गई तो प्रदेशभर के कर्मचारी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में प्रदेश महिला विंग की अध्यक्षा रानीता विश्वकर्मा,प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी,प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी,प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी,मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश रावत,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट,मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल द्वारा किया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसके लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जीवन भर सेवा देने के बाद बुजुर्गावस्था में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है,इसलिए पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी ने आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए अप्रैल माह में देहरादून में एक विशाल बाइक रैली आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि यह बाइक रैली विधानसभा से होते हुए मुख्यमंत्री आवास देहरादून तक निकाली जाएगी और वहां कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और जल्द ही इसकी तिथि घोषित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी और प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने बैठक की शुरुआत में सभी मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी किसी भी आंदोलन को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए देशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी ने कहा कि कर्मचारी सरकार को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि यदि उनकी मांगों को समय रहते नहीं माना गया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करने होंगे,जिससे सरकार पर जनदबाव बनाया जा सके। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक दिन के लिए विधायक या मंत्री बनने पर भी पेंशन की व्यवस्था है तो जीवनभर सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन क्यों नहीं होनी चाहिए। बैठक में सुभाष भट्ट,संदीप मैठाणी,परवीन पंवार,दीपक मियां,मस्तराम,भवानी शाह,गीता,अनीता,मंजू नेगी,सुलोचना,प्रीती नौटियाल,दुर्गा,कविता,लक्ष्मीकांत,अर्जुन,हरीबोधिनी,प्रिया,तेज सिंह,रंजना,घनश्याम,अरविंद कोटियाल,मंजू,आइसा,निर्मला,अनीता सहित अनेक कर्मचारियों और मातृशक्ति ने अपने विचार रखते हुए आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...