
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रन भुला-रन भूलि दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित,पहाड़ टू पिच के 10 प्रतिभागियों को 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की सहयोग राशि देने का निर्णय। पौड़ी गढ़वाल के रावत गांव में त्रयंबक फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम का रविवार 18 अक्टूबर को विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन रन भुला-रन भूलि दौड़ प्रतियोगिता सहित चित्रकला,म्यूजिकल चेयर,नींबू दौड़ और रस्साकशी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंतिम दिन आयोजित रन भुला-रन भूलि दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ त्रयंबक फाउंडेशन के संस्थापक मेजर गोर्की चंदोला ने झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सीनियर पुरुष वर्ग की 8 किलोमीटर दौड़ में 35 प्रतिभागियों ने,जबकि महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम-सीनियर पुरुष वर्ग-कुलदीप नेगी ने प्रथम,शुभम सिंह ने द्वितीय और शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग-निधि नेगी प्रथम,खुशी बिष्ट द्वितीय और मीना कंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग-दीपाली नेगी ने प्रथम,आराध्य खत्री ने द्वितीय तथा आकृति कंडारी और पीहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग-ऋषभ कंडारी प्रथमओसामा मोहम्मद द्वितीय और शौर्य ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा-चित्रकला प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों में कुल 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग-आध्या प्रथम,वैभव केमनी द्वितीय और आंशिका नौडियाल तृतीय स्थान पर रहीं। 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग-वैभवी ने प्रथम,सान्वी रावत ने द्वितीय और आंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग-मानव रावत प्रथम,आयुष द्वितीय और मोहित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सान्वी रावत और बालक वर्ग में अक्षत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नींबू दौड़ के बालिका वर्ग में सृष्टि प्रथम और आराध्य द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में कार्तिक रावत ने प्रथम और प्रियांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में कंबाइंड पुलर ऋषिकेश की टीम विजेता। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें पौड़ी गढ़वाल सहित ऋषिकेश,देहरादून और अन्य क्षेत्रों की कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में ढाडरी की टीम विजेता रही,जबकि कंबाइंड पुलर ऋषिकेश की टीम ढाडरी,रनरअप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।