
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। छात्रों में वैज्ञानिक सोच नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता 2025-26 का पौड़ी में सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 154 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने नवोन्मेषी विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर जिज्ञासा,शोध प्रवृत्ति और सामाजिक समस्याओं के समाधान की अपनी सोच का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन,6 फरवरी 2026 को नैनीडांडा,वीरोंखाल,यमकेश्वर,थलीसैंण,द्वारीखाल,रिखणीखाल एवं दुगड्डा विकासखंडों से आए 90 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट निर्णायकों के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स में पर्यावरण संरक्षण,जल प्रबंधन,स्वच्छता,ऊर्जा संरक्षण,तकनीकी नवाचार एवं दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े विषय प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में पारूल एन.आई.एफ,नवेंद्र नेगी एवं अखिलेश घिल्डियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन नवाचार,उपयोगिता,वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रस्तुति के आधार पर किया। कार्यक्रम के संयोजक वेद प्रकाश डोभाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी रहे। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व संयोजक इंस्पायर अवार्ड मानक पौड़ी एवं वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र सिंह रावत,जिला समन्वयक महेंद्र रौथाण,सह-समन्वयक मनोज बिष्ट की विशेष भूमिका रही। आयोजन में राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत,संरक्षक मनोज काला,विक्रम सिंह रावत,अजयपाल सिंह रावत,सौरभ नौटियाल,शैलेंद्र असवाल,तेजराम मंमगाई,रघुराज सिंह चौहान,भूपेंद्र सिंह नेगी,संजय रूडोला,लक्ष्मण रावत,सुबोध कुकरेती,धनेश्वरी भट्ट,अनिता रावत,सुनीता नेगी,दौलत गुसाईं एवं महेश गिरि सहित अनेक शिक्षकों एवं कार्मिकों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उषा रावत द्वारा किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला के कर-कमलों से संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.बलवंत सिंह बिष्ट,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अंशुल बिष्ट एवं खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी मास्टर आदर्श उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड मानक महेंद्र रौथाण एवं महेश गिरि ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिक अब राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित प्रतिभागियों में सलोनी इंटर कॉलेज देवराजखाल पोखड़ा,आरूषि राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढुंग्री नैनीडांडा,विष्णु जोशी जनता इंटर कॉलेज सिमड़ी वीरोंखाल,रिया राजकीय इंटर कॉलेज कण्व घाटी दुगड्डा,दिव्या कुमारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमंती दुगड्डा,संजय सिंह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथाणा दुगड्डा,आरूषि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत द्वारीखाल,तनु नेगी राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोलाचौरी कोट,मोहित नेगी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिखोल्यू खिर्सू,नैतिक कुमार जनता इंटर कॉलेज ढामकेश्वर खिर्सू,आदर्श रावत भगतराम न्यू मॉडर्न सतेखाल पौड़ी,रिमाश सिंह हैप्पी होम स्कूल कोटद्वार दुगड्डा,होमजा नारायण पांडेय परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट श्रीनगर खिर्सू,तरुण नेगी जनता इंटर कॉलेज धाधणखेत थलीसैंण,कुमकुम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज,चाकीसैंण थलीसैंण,आकाश बिष्ट राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपताखाल वीरोंखाल शामिल हैं। दो दिवसीय यह आयोजन जिले के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा,नवाचार क्षमता और भविष्य की संभावनाओं का सशक्त मंच बनकर उभरा। इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चे भी विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई सोच और समाधान प्रस्तुत करने में किसी से कम नहीं हैं।