पौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में 2026 को लेकर रणनीति तय

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। संगठनात्मक सुदृढ़ता और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की जिला कार्य योजना बैठक जिला

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। संगठनात्मक सुदृढ़ता और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की जिला कार्य योजना बैठक जिला पंचायत सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा,मंडल स्तर तक अभियान के प्रभावी विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर गंभीरता से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने की। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने प्रशिक्षण अभियान की आवश्यकता और व्यापकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता रमेश चौहान ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। जिले के प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे,जहां निर्धारित मुख्य वक्ता प्रवास कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें वैचारिक स्पष्टता,संगठनात्मक कौशल एवं जनसंपर्क की प्रभावी रणनीति से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में दोहराया कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा,समर्पण और सतत परिश्रम पर आधारित होती है। पार्टी सदैव अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देती है और यही ऊर्जा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने मंडल स्तर पर प्रस्तावित कार्य योजना बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान केवल औपचारिकता नहीं,बल्कि संगठनात्मक पुनर्संरचना और सुदृढ़ीकरण का सशक्त माध्यम है। विधायक राजकुमार पोरी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में प्रशिक्षण की भूमिका,उद्देश्य एवं वैचारिक आधार पर चर्चा हुई,जबकि द्वितीय सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं,संसाधन प्रबंधन तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु रणनीतिक बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर ठोस रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम का संचालन संयोजक महिपाल नेगी ने कुशलता से किया। बैठक में पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोहली,राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और संगठनात्मक विचारों से प्रेरित यह प्रशिक्षण अभियान बूथ से मंडल और मंडल से जिला स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में निर्णायक साबित होने की उम्मीद है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले समय में संगठन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी तथा जनसरोकारों से जुड़ा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...