पौड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ओपीडी,वार्ड,शौचालय और अस्पताल परिसरों की हुई सफाई

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को स्वच्छ,सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले की समस्त चिकित्सा इकाइयों में विशेष अभियान-6 के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को स्वच्छ,सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले की समस्त चिकित्सा इकाइयों में विशेष अभियान-6 के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अस्पतालों के विभिन्न वार्डों,ओपीडी,शौचालयों,प्रतीक्षालयों और परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में अनुपयोगी सामान को भी हटाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मेघना असवाल ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में विशेष अभियान का संचालन दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसके तहत जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों के आवागमन वाले रास्तों को स्वच्छ रखने के साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के उचित प्रबंधन और निस्तारण को अभियान में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि बायोमेडिकल कचरे का नियमानुसार पृथक्करण और सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन,हाथों की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था की भी सघन जांच की जाएगी। अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में लगी पुरानी एवं अनुपयोगी प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाकर नई और एकरूपता वाली सामग्री लगाई जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जन-जागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा,ताकि आमजन को स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...