फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को राष्ट्रव्यापी नमन 27 दिसम्बर को दिल्ली में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा-उत्तराखंड सदन बनेगा स्मृति और संकल्प का केंद्र

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर योद्धा,उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट की स्मृति में 27 दिसंबर को उत्तराखंड सदन,नई दिल्ली में एक

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर योद्धा,उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट की स्मृति में 27 दिसंबर को उत्तराखंड सदन,नई दिल्ली में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप करेंगे। श्रद्धांजलि सभा की जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश अच्छी नीति आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह शाह एवं संरक्षक अनिल पंत ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,राज्य आंदोलनकारी,वरिष्ठ पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में उत्तराखंड प्रेमी उपस्थित होकर दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। यह सभा केवल शोक व्यक्त करने का अवसर नहीं,बल्कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष और मूल्यों को स्मरण करने का मंच भी होगी। उल्लेखनीय है कि 79 वर्षीय दिवाकर भट्ट का हाल ही में निधन हो गया था। वे उत्तराखंड आंदोलन के उन जुझारू चेहरों में शामिल थे,जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी राज्य निर्माण के लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उनके संगठकीय कौशल,वैचारिक दृढ़ता और संघर्षशील नेतृत्व ने आंदोलन को नई दिशा दी। इसी कारण पिछले कई दिनों से उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभाओं का सिलसिला निरंतर जारी है। सूत्रों के अनुसार 27 दिसंबर को आयोजित इस सर्वदलीय सभा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अनेक प्रमुख राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित कर सकते हैं। वक्ता दिवाकर भट्ट के राजनीतिक योगदान,राज्य आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और उत्तराखंड के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह सभा दिवाकर भट्ट के विचारों राज्य के अधिकार,जनसरोकार,पारदर्शी राजनीति और उत्तराखंडियत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी देगी। उत्तराखंड सदन में होने वाला यह आयोजन दिल्ली में बसे उत्तराखंड वासियों के लिए भी भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण साबित होगा। दिवाकर भट्ट की स्मृति में आयोजित यह सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा संघर्ष,समर्पण और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की अमिट विरासत को एक बार फिर देश के सामने मजबूती से प्रस्तुत करेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...