बालिका सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल-देहलचौरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को स्कूल बैग व शैक्षिक सामग्री वितरित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विकासखंड कोट के राजकीय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को स्कूल बैग एवं शैक्षिक सामग्री वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चमोली,मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा तथा ग्राम प्रधान देहल मनीषा देवी के स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चमोली ने उपस्थित अतिथियों,प्रधानाचार्य,छात्र-छात्राओं,शिक्षक-शिक्षिकाओं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य उपस्थितजनों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं इसके सामाजिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक टास्क फोर्स की धनराशि से 20 स्कूल बैग तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी कोट द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराए गए 30 स्कूल बैग सहित कुल 50 स्कूल बैग विद्यालय की बालिकाओं को वितरित किए गए। बालिकाओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास की झलक इस पहल की सार्थकता को दर्शा रही थी। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी देते हुए पोक्सो एक्ट,गुड टच-बैड टच,बाल विवाह तथा बच्चों और महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को आत्म-सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इसके पश्चात सुपरवाइजर गीता द्वारा बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से नंदा गौरा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को गणित एवं विज्ञान जैसे विषयों के चयन,करियर काउंसलिंग,लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग कोट से महावीर फरासी,सुपरवाइजर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने,उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें एक सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...