बिटिया की विदाई को बनाया यादगार,वर-वधू ने रोपा समलौण पौधा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के राठ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने वाली समलौण परंपरा लगातार नई मिसालें गढ़ रही है। विकास खण्ड थलीसैंण की पट्टी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के राठ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने वाली समलौण परंपरा लगातार नई मिसालें गढ़ रही है। विकास खण्ड थलीसैंण की पट्टी कण्डारस्यूं के ग्राम भटकोट में सोमवार को बेटी की विदाई के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। ध्यान सिंह गुसाईं की पुत्री की शादी के उपलक्ष में वर-वधू सुनील और सोनिका ने घर के आंगन में मोसमी का समलौण पौधा रोपकर विवाह को स्मरणीय बनाने के साथ-साथ समाज को हरित भविष्य का संदेश दिया। यह पौधा केवल प्रतीक नहीं-बल्कि बेटी की नई जिम्मेदारी और परिवार के संस्कारों का सुंदर प्रतिरूप बन गया। पौधारोपण के दौरान दुल्हन की माता भागा देवी ने स्वयं आगे बढ़कर इस पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने कहा यह पौधा हमारी बेटी की तरह है। जिस तरह हमने अपनी बेटी को प्यार और संस्कार दिए,उसी तरह इस पौधे को भी सहेजेंगे और बड़ा करेंगे। समारोह का संचालन कर रहे समलौण साथी ध्यान सिंह गुसाईं ने कहा आज बेटी की विदाई पर पौधा रोपना हमारे लिए पुण्य का कार्य है। हम पूरे परिवार सहित इस पौधे को बेटी मानकर उसका पालन-पोषण करेंगे। जब यह वृक्ष बनेगा तो इसकी छाया,फल और सुंदर वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि समलौण अब एक परंपरा से आगे बढ़कर भावनात्मक जन-आंदोलन बन चुका है। यह आंदोलन हर घर,हर संस्कार और हर अवसर पर हरियाली का संदेश दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर शुभ कार्य और संस्कार में समलौण पौधारोपण को परंपरा बनाएं।जंगलों को आग से बचाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर ग्राम भटकोट के सभी घराती,बाराती और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और इस अनोखी पहल की सराहना की। सभी ने पौधे को शुभाशीष दिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...