बिडोली में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में 94 लाभार्थियों ने उठाया योजनाओं का लाभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत बिडोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत बिडोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की भारी सहभागिता देखने को मिली। शिविर में 43 शिकायतें दर्ज हुई,जबकि 30 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं 94 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता से संवाद स्थापित कर रहा है,जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पीडी डीआरडीए ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की उपस्थिति से लोगों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी बढ़ रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,पशुपालन,कृषि,उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों के आवेदन मौके पर निस्तारित किए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं एसडीओ वन आयशा बिष्ट,खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोली,चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज,खंड शिक्षाधिकारी अमित चौहान,डीपीओ संजीव काला सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...