बिल्लकेदार वार्ड 40 में महापौर आरती भण्डारी का जनसंवाद-जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भण्डारी ने वार्ड संख्या 40 बिल्लकेदार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वार्डवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भण्डारी ने वार्ड संख्या 40 बिल्लकेदार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वार्डवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने वार्ड से जुड़ी पेयजल,सड़क,स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं को महापौर के समक्ष खुलकर रखा। जनसंवाद के दौरान महापौर ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जाएगा। महापौर आरती भण्डारी ने अपने संबोधन में कहा जनसंवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य यही है कि जनता की बात सीधे सुनी जाए और समस्याओं का समाधान कागजों तक सीमित न रहे। वार्डवासियों द्वारा जो भी समस्याएं मेरे संज्ञान में लाई गई हैं,उनका समाधान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल शहर के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक वार्ड की जरूरतों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। महापौर ने जनसंवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यापार सभा अध्यक्ष बिल्लकेदार बिपेन्द्र सिंह बिष्ट,उत्तम सिंह कठैत,सेवानिवृत्त कैप्टन दिगंबर सिंह रावत,वीरेंद्र सिंह चौहान सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद प्रवेश चमोली,रमेश रमोला,आशीष नेगी,अनुराग चौहान,सुरेन्द्र सिंह एवं विजय चमोली विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने वार्ड के विकास कार्यों को और गति देने पर सहमति जताई। महापौर आरती भण्डारी ने कहा बिल्लकेदार वासियों का स्नेह,सहयोग और आशीर्वाद ही नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम और आमजन के बीच संवाद व विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है,जिससे वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...