बेटियों का उत्सव,समाज का संकल्प-श्रीकोट आंगनबाड़ी में बालिका जन्मोत्सव बना प्रेरणा का संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बाल विकास परियोजना खिर्सू के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बाल विकास परियोजना खिर्सू के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र श्रीकोट-4 में बालिका जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित हुआ,जिसका उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद गुड्डी देवी ने नवजात बालिका के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और उपस्थित लाभार्थियों को उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि बेटियां केवल परिवार ही नहीं,बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके संरक्षण,शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने बालिकाओं के समुचित पोषण,स्वास्थ्य देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की आधारशिला होती हैं। कार्यक्रम में सुपरवाइजर उर्मिला बधाणी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी,जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी। आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं,लाभार्थियों,वरिष्ठ नागरिकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बेटियों के सम्मान,समान अधिकार और उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक संदेश गूंजता रहा। यह आयोजन न केवल एक उत्सव के रूप में मनाया गया,बल्कि समाज को यह संदेश देने में भी सफल रहा कि बेटियां बोझ नहीं,बल्कि भविष्य की नींव हैं। ऐसे कार्यक्रमों से निश्चित रूप से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और बेटियों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...