बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी से 48 हार्ट रोगियों को मिला लाभ

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल श्रीनगर में बुधवार को आयोजित विशेष कार्डियो ओपीडी से बड़ी संख्या में हार्ट रोगियों को लाभ मिला। ओपीडी में कुल 48 मरीज हृदय संबंधी समस्याओं

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल श्रीनगर में बुधवार को आयोजित विशेष कार्डियो ओपीडी से बड़ी संख्या में हार्ट रोगियों को लाभ मिला। ओपीडी में कुल 48 मरीज हृदय संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंचे,जबकि पहले से भर्ती 10 मरीजों का फॉलोअप व नियमित चेकअप किया गया। ओपीडी के दौरान हृदय रोगों की गंभीरता को देखते हुए 15 मरीजों की इकोकार्डियोग्राफी (इको) जांच की गई,जिससे उनकी हृदय की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया जा सका। जांच के बाद तीन गंभीर मरीजों को उन्नत उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून रेफर किया गया,जहां उन्हें आवश्यक कार्डियक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में एंजियोप्लास्टी करा चुके दो हार्ट मरीज भी फॉलोअप जांच के लिए ओपीडी में पहुंचे,जिनकी स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्हें आगे की दवाइयों और सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया ने ओपीडी में पहुंचे सभी मरीजों की विस्तृत जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। उन्होंने हार्ट रोगियों को नियमित जांच,संतुलित आहार,दवाइयों के सही सेवन और जीवनशैली में बदलाव अपनाने की सलाह दी। डॉ.मालविया ने कहा कि समय पर जांच और इलाज से हृदय रोगों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। स्थानीय निवासी मनमोहन राणा,धनवीर बिष्ट सहित अन्य लोगों ने बेस अस्पताल में आयोजित इस कार्डियो ओपीडी को क्षेत्र के हार्ट रोगियों के लिए बेहद उपयोगी और राहत देने वाला कदम बताया,जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से निजात मिल रही है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...