भागीरथी कला संगम के मंच पर सजी भक्ति-संस्कृति और सम्मान की अनोखी छटा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के तत्वावधान में रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन्माष्टमी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के तत्वावधान में रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन्माष्टमी झांकी में प्रतिभाग करने वाले बच्चों तथा क्षेत्र के कुछ पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी,विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लोकगायिका प्रिया ठक्कर और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और पत्रकारों की समाज सेवा भावना की सराहना की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने इस अवसर पर कहा जन्माष्टमी जैसे सांस्कृतिक पर्व पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियां हमें हमारी परंपराओं से जोड़ती हैं। भागीरथी कला संगम द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल बच्चों को प्रोत्साहित करता है बल्कि समाज को अपनी जड़ों की ओर लौटने का संदेश भी देता है। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा भागीरथी कला संगम सदैव समाज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पित रहा है। आने वाले समय में संस्था और भी बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। संस्था निदेशक मदन गड़ोई ने कहा हमारी कोशिश है कि बच्चों को छोटी उम्र से ही संस्कृति,कला और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाए। पत्रकारों को सम्मानित कर हमने यह संदेश दिया है कि समाज के सजग प्रहरी भी हमारे सांस्कृतिक परिवार का हिस्सा हैं। पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका-संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,सचिव पदमेंद्र रावत,संरक्षक रमेश थपलियाल,भगवती प्रसाद पुरी,रवि पुरी,हरेंद्र तोमर,प्रमोद नौडियाल,किशोरी सेमवाल,संजय कोठारी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और अतिथियों के साथ बच्चों व पत्रकारों को सम्मानित किया। भक्ति और संस्कृति का संगम-बच्चों द्वारा प्रस्तुत जन्माष्टमी झांकियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति रस और सांस्कृतिक चेतना का यह संगम पूरे आयोजन में छाया रहा। कार्यक्रम का संचालन कुशलता से निदेशक मदन गड़ोई ने किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...