भागीरथी कला संगम संस्था की बैठक में गूंजा सामाजिक सरोकारों का स्वर-सांस्कृतिक व स्वच्छता अभियान को मिलेगी नई धार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर की सक्रिय एवं प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला की मासिक बैठक आज स्थानीय कल्याणेश्वर मंदिर धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था सदस्य प्रनोद

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर की सक्रिय एवं प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला की मासिक बैठक आज स्थानीय कल्याणेश्वर मंदिर धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था सदस्य प्रनोद नौडियाल ने की। बैठक की शुरुआत समाज को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर गहरी संवेदना के साथ की गई,जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने स्व.अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें पूर्ण न्याय दिलाने हेतु आयोजित बंद को अपना समर्थन व्यक्त किया। इसके पश्चात संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया,जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल को एक बार फिर संस्था का अध्यक्ष चुना गया,जबकि पदमेंद्र रावत को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,कोषाध्यक्ष हरेंद्र तोमर,सह सचिव रवि पुरी,सुपर संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल,विशेष संरक्षक अवधेश मणि तथा निर्देशक एवं मीडिया प्रभारी मदन गड़ोई का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि महाशिवरात्रि एवं होली पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संस्था द्वारा संचालित साप्ताहिक स्वच्छता अभियान को नए वर्ष में और अधिक सशक्त एवं निरंतर रूप से चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भागीरथी कला संस्था श्रीनगर शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए विशिष्ट पहचान रखती है। संस्था शहर के प्रत्येक प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और स्वच्छ,सुंदर एवं जागरूक श्रीनगर के निर्माण के लिए नियमित स्वच्छता अभियानों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दे रही है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने किया। बैठक में धर्मेंद्र कुमार,प्रनोद नौडियाल,हरिप्रसाद उनियाल,रमेश थपलियाल सहित संस्था के कई वरिष्ठ व सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...