भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का श्रीनगर में भव्य स्वागत,सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन की प्रशंसा

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आज 30 सितंबर को श्रीनगर आगमन पर आदिती पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आज 30 सितंबर को श्रीनगर आगमन पर आदिती पैलेस में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को पार्टी ने अनुशासन और समर्पण के साथ सफलता पूर्वक संपन्न किया है। उन्होंने कहा चाहे स्वच्छता अभियान हो,रक्तदान शिविर हो,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित गोष्ठी हो अथवा जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान हर कार्यक्रम ने समाज में सेवा,सहयोग और संगठन की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पार्टी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसमें स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यक्रम जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही सफल होता है,इसलिए सभी मिलकर समाज सेवा और संगठन के विस्तार में जुटें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,श्रीनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश असवाल,प्रदीप मल्ल,झावर सिंह,उज्जवल अग्रवाल,वरिष्ठ नेता बाजपेई शशि जुयाल,मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय,सह सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी,विजयलक्ष्मी रतूड़ी,नीलम जुयाल,अंजना डोभाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्वागत में जोशपूर्ण नारे लगे और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...