भाजपा श्रीनगर मंडल में पार्षदों की बैठक में नवनियुक्त जिला महामंत्री गणेश भट्ट का किया गया भव्य स्वागत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में नगर निगम के भाजपा पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में पार्षदों को न केवल नगर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में नगर निगम के भाजपा पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में पार्षदों को न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली और उनकी भूमिका से अवगत कराया गया,बल्कि संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता पर भी जोर दिया गया। बैठक के मुख्य वक्ता एवं पौड़ी जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विजयी हुए पार्षदों की जिम्मेदारी सिर्फ अपने वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि सदन में पार्टी की नीतियों को मजबूती प्रदान करना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पार्षद एकजुटता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि नगर निगम में भाजपा की ताकत स्पष्ट रूप से झलके। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने पार्षदों को सुझाव दिया कि निगम से जुड़े किसी भी विषय पर सहमति या असहमति बनने की स्थिति में सभी पार्षद सदन नेता शंकर मणि मिश्रा से विचार-विमर्श कर सामूहिक निर्णय लें। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि नगर निगम में यह स्पष्ट दिखना चाहिए कि भाजपा पार्षदों के सहयोग के बिना कोई भी विकास कार्य संभव नहीं है। उन्होंने संगठन की मजबूती को विकास की पूर्वशर्त बताया। सदन नेता शंकर मणि मिश्रा ने कहा कि भाजपा पार्षद न केवल अपने वार्डों में विकास के प्रति समर्पित रहें,बल्कि सदन में भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का परिचय भी दें। उन्होंने चेताया कि यदि नगर निगम का कोई निर्णय जनता के हितों के खिलाफ होगा तो पार्षद सामूहिक रूप से उसका विरोध करेंगे। बैठक से पूर्व पार्षदों ने जिला महामंत्री बने गणेश भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। पार्षदों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने गणेश भट्ट की सरलता, मिलनसार स्वभाव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। भट्ट पूर्व में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष,हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष,भाजपा के दो बार जिला मीडिया प्रभारी,गढ़वाल लोकसभा चुनाव के मीडिया संयोजक तथा विभिन्न उपचुनावों में प्रवासी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पार्षदों ने इस अवसर पर श्रीनगर मंडल से गणेश भट्ट को जिला महामंत्री,गिरीश पैन्यूली को जिला उपाध्यक्ष तथा सीमा भंडारी को जिला सोशल सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से गणेश भट्ट,विनय घिल्डियाल,सुधीर जोशी,शंकर मणि मिश्रा,श्रीनगर मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,रमेश रमोला,झाबर सिंह रावत,पंकज सती,दीपक कुमार,राजेंद्र नेगी,सुरेंद्र कुमार,गुड्डी देवी गैरोला,मीना असवाल,उज्जवल अग्रवाल,जितेंद्र रावत,अंजना डोभाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...