भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2025-देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राओं का ऐतिहासिक सफर

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा को नई दिशा देने और मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं इस वर्ष भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2025 पर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा को नई दिशा देने और मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं इस वर्ष भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2025 पर निकलेंगे। यह भव्य शैक्षिक यात्रा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी के संरक्षण में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की ऐतिहासिक धरोहर,लोकतांत्रिक संस्थाओं और आधुनिक प्रगति से परिचित कराना है। भ्रमण में विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों से कक्षा 10 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को चुना गया है। कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां इस प्रकार हैं-11 अक्टूबर-अचलेश्वर पार्क कीर्तिनगर से सुबह 8 बजे शुभारंभ। छात्रों का परिचय,प्रोत्साहन और सम्मान। प्रस्थान-11 बजे विशेष बस द्वारा (ऋषिकेश/रायवाला/देहरादून मार्ग)। देहरादून प्रवास-मुख्यमंत्री उत्तराखंड से मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष से संवाद और विधानसभा भ्रमण। 13 से 16 अक्टूबर-अहमदाबाद/गांधीनगर प्रवास-मुख्यमंत्री गुजरात से भेंट,साबरमती आश्रम,रिवरफ्रंट,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी,आईआईएम एवं आईआईटी गांधीनगर का दौरा। अहमदाबाद के प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन। 16 अक्टूबर-विशेष ट्रेन से वापसी। 17 अक्टूबर देवप्रयाग पहुंचकर यात्रा का समापन। छात्रों को इस यात्रा के लिए विशेष ट्रेन एक्सप्रेस 19031/19032 (ऋषिकेश-साबरमती) में आरक्षित किया गया है। ऋषिकेश से प्रस्थान दोपहर 2.55 बजे और दिल्ली जंक्शन आगमन सुबह 11.25 बजे,फिर दिल्ली से अहमदाबाद तक अविस्मरणीय सफर। यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यात्रा उन्हें महात्मा गांधी के विचारों से जोड़ेगी,लोकतांत्रिक संस्थाओं से परिचित कराएगी और आधुनिक भारत की प्रगति को नजदीक से दिखाएगी। देवप्रयाग विधानसभा का यह अभिनव प्रयास छात्रों में राष्ट्रीय एकता,नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक गर्व की नई प्रेरणा जगाएगा। इस अवसर पर प्रेस वार्ता गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित की गई,जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे आचला खेड़ेलवाल प्रमुख कीर्तिनगर,देवेन्द्र बुटोला ठेकेदार सघ अध्यक्ष,रणजीत जाखी। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके ज्ञान के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी छात्रों को इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में प्रेरणा और दिशा का स्त्रोत बनेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...