मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने संभाली स्वच्छता की कमान-सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान में मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति हब एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर और उसके आसपास व्यापक साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यालय परिसर में बिखरी सामग्री को व्यवस्थित करने,पुरानी एवं अनुपयोगी सामग्री को सुव्यवस्थित करने तथा कार्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने से संबंधित कार्य किए गए। कार्मिकों ने न केवल विभागीय कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया,बल्कि सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के माध्यम से भी आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों पर स्वच्छ वातावरण विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन की नियमित आदत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के कार्मिक विकास बहुगुणा,बीना रावत,पिंकी नेगी,मानसी रावत एवं सविता नेगी सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से विभागीय कार्मिकों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विषय है। स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...