

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुंचे,जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.श्रीनिवास पोस्ती का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सेवाभाव,आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है,जिसकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।