मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को केवल अध्ययन का केंद्र ही नहीं,बल्कि संस्कार,पर्यावरण चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आध्यात्मिक,सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध शैक्षणिक,प्रशासनिक एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के अधिकारियों से शैक्षणिक गुणवत्ता,छात्र सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी ली और अपेक्षा जताई कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट,अन्य जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी,महाविद्यालय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण को क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...