रमजान और होली को लेकर पुलिस सतर्क-शांति,सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपदभर में पीस कमेटी बैठकों का दौर

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। रमजान माह और आगामी होली पर्व के मद्देनजर जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सर्वेश

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। रमजान माह और आगामी होली पर्व के मद्देनजर जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सर्वेश पंवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी बैठकों का आयोजन कर विभिन्न धर्मों के संभ्रांत नागरिकों,व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में व्यापक बैठक आयोजित कर जनसंवाद स्थापित किया गया। वहीं रिखणीखाल,लैंसडाउन,सतपुली एवं पैठाणी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रमजान और होली दोनों ही पर्व सामाजिक समरसता,भाईचारे और आपसी सम्मान के प्रतीक हैं। इन त्योहारों को मर्यादित,सभ्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों पर जबरन रंग लगाने,हुड़दंग,अभद्र व्यवहार, नशे की हालत में वाहन संचालन,तेज रफ्तार बाइक स्टंट अथवा किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई। व्यापारियों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई ताकि बाजार क्षेत्रों में व्यवस्था सुचारू बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि त्योहारों की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। होली के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती,संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी,लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। सामुदायिक सहयोग पर जोर
बैठकों में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की परंपरा को कायम रखना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों को प्रेम,संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दें। जनपद पौड़ी में इस सक्रिय पहल से स्पष्ट है कि प्रशासन शांति,सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है,ताकि रमजान की इबादत और होली के रंग-दोनों ही पूरे सम्मान और उल्लास के साथ संपन्न हो सकें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...