रस्साकसी प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग का डंका राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव का चतुर्थ दिन रहा रोमांचक

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को बिरला परिसर खेलमय रहा। प्रात: 8 बजे शारीरिक शिक्षा विभाग के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को बिरला परिसर खेलमय रहा। प्रात: 8 बजे शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसने न केवल छात्र-छात्राओं के जोश और उत्साह को चरम पर पहुंचाया बल्कि खेल भावना और टीम वर्क की भी मिसाल पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एम.एम.सेमवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में खेल ही जीवन को अनुशासित और नशे की बुरी आदतों से दूर रखने का सर्वोत्तम साधन है। युवाओं को मैदान से जुड़कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रियता की खुलकर सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के प्रभारी खेल निदेशक प्रो.जे.पी.मेहता तथा नोडल अधिकारी मोहित सिंह बिष्ट की कार्यशैली की विशेष सराहना हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग द्वारा लगातार सफल आयोजन किए जाना प्रेरणादायक है। यह विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रस्साकसी प्रतियोगिता में कुल चार टीमें-एनसीसी की दो और शारीरिक शिक्षा विभाग की दो टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों में शारीरिक शिक्षा विभाग ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में शानदार विजय हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का आकर्षण केवल रस्साकसी तक सीमित नहीं रहा। समापन अवसर पर चित्रकारी और वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,नोडल अधिकारी एवं विभागीय शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी मोहित सिंह बिष्ट ने प्रतिभागियों को यह जानकारी भी दी कि भारत सरकार के खेल मंत्री द्वारा सभी को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। अंत में विभाग के शोधकर्ता सोनू कुमार ने समस्त आगंतुकों,अतिथियों,निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। खेलों के इस महाकुंभ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का आधार हैं,बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और अनुशासन स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...