राजकीय महाविद्यालय पौखाल को दोहरी उपलब्धि प्राचार्य डॉ.ए.एन.सिंह और डॉ.बबीत कुमार बिहान को मिला स्वामी विवेकानन्द शिक्षक गौरव सम्मान -2025

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक दिवस 2025 का अवसर राजकीय महाविद्यालय पौखाल के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया,जब महाविद्यालय परिवार के दो विद्वान शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक दिवस 2025 का अवसर राजकीय महाविद्यालय पौखाल के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया,जब महाविद्यालय परिवार के दो विद्वान शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। आदरणीय प्राचार्य डॉ.ए.एन.सिंह और समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.बबीत कुमार बिहान को स्वामी विवेकानन्द शिक्षक गौरव सम्मान-2025 एवं शिक्षक रत्न सम्मान-2025 से अलंकृत किया गया। यह सम्मान स्वामी विवेकानन्द बालिका शिक्षा प्रचार समिति जयपुर राजस्थान द्वारा एस.एस.जैन सुबोध पी.जी.महाविद्यालय जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र मौर्य ने की। कार्यगत व्यस्तताओं के कारण दोनों शिक्षकों ने ऑनलाइन सहभागिता के माध्यम से यह सम्मान ग्रहण किया। इस प्रतिष्ठित सम्मान का उद्देश्य उन शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है जिन्होंने शिक्षा जगत के साथ-साथ स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया हो। डॉ.ए.एन.सिंह और डॉ.बिहान के योगदान को इसी आधार पर निर्णायक मंडल ने उच्च सम्मान के योग्य माना। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही महाविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल छा गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित कीं। महाविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन की मान्यता बताया। महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनके शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहते,बल्कि जीवन मूल्यों और समाजोपयोगी कार्यों के लिए भी उन्हें निरंतर प्रेरित करते हैं। इस सम्मान ने राजकीय महाविद्यालय पौखाल का नाम राष्ट्रीय पटल पर उजागर किया है। यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाले समय में महाविद्यालय और टिहरी गढ़वाल जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...