
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन पौड़ी के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा 2 नवम्बर 2025 को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के अण्डर-13,अण्डर-15 तथा अण्डर-17 आयु वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन रांसी स्टेडियम,पौड़ी में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम प्रतियोगिता प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व स्थल पर पंजीकृत करा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। विजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है।