राष्ट्रीय एकता एवं राज्य स्थापना दिवस पर पौड़ी पुलिस ने किया विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पौड़ी पुलिस ने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। आज 30 अक्टूबर 2025 को पुलिस

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पौड़ी पुलिस ने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। आज 30 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन पौड़ी में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों में एकता,सामाजिक समर्पण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की भावना को सशक्त बनाना था। पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की प्रहरी ही नहीं,बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समान रूप से निभाती है। शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता सर्वोपरि का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रत्येक रक्तदाताओं को जिला अस्पताल पौड़ी की चिकित्सा टीम द्वारा परीक्षण के बाद रक्तदान कराया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल पौड़ी से आई चिकित्सकों की विशेष टीम ने भाग लिया। टीम ने प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किए। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभागियों के लिए रक्तचाप,ब्लड शुगर,हीमोग्लोबिन,ईसीजी,नेत्र परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पुलिस कर्मियों और उपस्थित नागरिकों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों और प्रतिभागियों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने,संतुलित आहार लेने,व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा तनाव मुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि पौड़ी पुलिस केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं,बल्कि सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संवाहक भी है। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के माध्यम से पुलिस विभाग ने न केवल जनसेवा की भावना को बल दिया,बल्कि राष्ट्रीय एकता और राज्य स्थापना दिवस की सार्थकता को भी जीवन्त कर दिया। ऐसे कार्यक्रम समाज में पुलिस की सकारात्मक भूमिका को और मजबूत करते हैं तथा जनसहयोग और एकता के पुल को और दृढ़ बनाते हैं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...