राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव के पंचम दिवस पर पिट्टू प्रतियोगिता संपन्न

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण कार्यालय के क्रीड़ा अनुभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव का पंचम एवं अंतिम दिन रविवार

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण कार्यालय के क्रीड़ा अनुभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस महोत्सव का पंचम एवं अंतिम दिन रविवार को पारंपरिक खेल पिट्टू की रोमांचक प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता बिरला परिसर स्थित इंडोर हॉल में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कोठियाल और उपाध्यक्ष मनिन्दर लाडोला की सक्रिय सहभागिता से सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.राहुल कुंवर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक खेल न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं,बल्कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पिट्टू जैसे खेलों को आम जनजीवन में पुनः प्रचलित करने और अधिक से अधिक युवाओं को इनसे जोड़ने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के प्रभारी खेल निदेशक प्रो.जे.पी.मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की खेल परंपरा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं नोडल अधिकारी मोहित सिंह बिष्ट सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर क्रीड़ा विभाग व शारीरिक शिक्षा विभाग बिरला परिसर का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह-प्रतियोगिता में विद्यालय वर्ग की 8 टीमों और ओपन वर्ग की 4 टीमों ने शिरकत की। रोमांचक मुकाबलों में विद्यालय वर्ग में एसजीआरआर श्रीनगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रेनबो टीम को 82-60 अंकों से पराजित किया। ओपन वर्ग में DOPE Warriors ने पिट्टू वारियर को कड़े संघर्ष में 77-67 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.संजय ध्यानी और विशिष्ट अतिथि डॉ.एस.एस.बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार के खेल मंत्री द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नोडल अधिकारी ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...