राष्ट्रीय लोक अदालत से मिला त्वरित न्याय का संदेश बाह्म न्यायालय श्रीनगर में 215 मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को बाह्य न्यायालय श्रीनगर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक अदालत की पीठ ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए कुल 215 मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण कर न्याय व्यवस्था की सुलभता और प्रभावशीलता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। बाह्य न्यायालय श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु.अलका द्वारा की गई,जबकि पीठ के सदस्य के रूप में विद्वान अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला उपस्थित रहे। लोक अदालत के माध्यम से आमजन को बिना किसी लंबी न्यायिक प्रक्रिया के शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित मामलों में 209 फौजदारी वाद,138 एन.आई.एक्ट के 4 मामले तथा 2 सिविल वाद शामिल रहे। मामलों का निस्तारण आपसी समझौते एवं सहमति के आधार पर किया गया, जिससे न केवल पक्षकारों को राहत मिली बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप पांथरी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी,सचिव ब्रह्मानन्द,सुबोध भट्ट,प्रदीप मैठाणी,विकास पंत,देवी प्रसाद खरे,महेंद्र पाल सिंह रावत,भूपेंद्र पुंडीर,विकास कठैत,सुरेंद्र सिंह रौथाण,सुधीर उनियाल,सुनीता भण्डारी,एडवोकेट नितेश भारती,गौरव उपाध्याय,पीएलवी सदस्य प्रकाश नेगी,पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय सहित न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह (रीडर),ज्योतिष घिल्डियाल,सोहन सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनन्द प्रसाद भारती की उपस्थिति रही।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...