
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। नई पीढ़ी में घटते मानवीय मूल्यों को देश की सबसे बड़ी शैक्षिक चुनौती मानते हुए ब्रह्माकुमारिज शिक्षा प्रभाग तथा राजयोग शिक्षा एवं शोध संस्था द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन 7 दिसम्बर 2025 रविवार प्रात-10.30 बजे श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला परिसर स्थित एसीएल सभागार में संपन्न होगा। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों के आंतरिक विकास,चरित्र निर्माण और मानवीय संवेदनाओं को पुनर्जीवित करने की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। सम्मेलन में देश की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति शिक्षा और आध्यात्मिक जगत का अद्वितीय संगम जिसमें मुख्य अतिथि-ऋतु भूषण खण्डूड़ी विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड सरकार। कार्यक्रम अध्यक्ष-प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर,विशिष्ट अतिथि-प्रोफेसर पी.वी.बी.सुब्रमण्यम निदेशक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग,आशीर्वचन-राजयोगी ब्रह्माकुमार भ्राता मेहरचंद निदेशक ब्रह्माकुमारिज गढ़वाल उत्तराखंड। मुख्य वक्ता-राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुमन बहन राष्ट्रीय संयोजक शिक्षा प्रभाग (राजयोग शिक्षा एवं शोध संस्था),प्रोफेसर बी.के.मुकेश निदेशक राजयोग विचार प्रयोगशाला ब्रह्माकुमारिज। गायन प्रस्तुति-डॉ.बी.के.पुनीत हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध भक्ति गीत गायक (टी-सीरीज़)। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य विद्यार्थियों के व्यवहार में मानवीय मूल्यों का संवर्धन,शिक्षा को केवल रोजगार का साधन नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण का आधार बनाना,शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मूल्याधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना,शिक्षा विशेषज्ञों,नीति निर्माताओं और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाना। आयोजक संस्था का मानना है कि यदि शिक्षा में मूल्य आधारित दृष्टि को स्थापित किया जाए,तो आने वाली पीढ़ी संवेदनशील,जागरूक और सशक्त बन सकती है। ब्रह्माकुमारिज शिक्षा प्रभाग ने समाज के सभी वर्गों से इस प्रेरणादायी आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। यह सम्मेलन केवल ज्ञान का मंच नहीं,बल्कि आत्मचिंतन,प्रेरणा और आध्यात्मिक जागरण का अनुपम अवसर होगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में अवश्य उपस्थित होकर मानवीय मूल्यों के पुनर्जागरण का भागीदार बनें।