
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। मीडिया जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था वॉइस ऑफ मीडिया में संगठनात्मक सशक्तिकरण और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं सक्रिय सामाजिक व्यक्तित्व बेणीराम उनियाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले एवं राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले द्वारा औपचारिक रूप से सौंपी गई। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश स्तर पर मजबूती और सक्रियता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बेणीराम उनियाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मूल भावना,उद्देश्यों और पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया केवल एक संगठन नहीं,बल्कि मीडिया कर्मियों की आवाज को सशक्त मंच देने का माध्यम है। प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना,पत्रकारों को एक सूत्र में जोड़ना तथा जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि पत्रकारों के अधिकार,सुरक्षा,सम्मान और पेशेवर सशक्तिकरण के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने कहा कि बेणीराम उनियाल का अनुभव संगठनात्मक समझ और सक्रिय कार्यशैली संगठन को प्रदेश में नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वॉइस ऑफ मीडिया की गतिविधियां और अधिक प्रभावशाली तथा परिणाममुखी होंगी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौंसले ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है और प्रदेश स्तर पर मजबूत नेतृत्व इसकी आवश्यकता थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेणीराम उनियाल के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बेणीराम उनियाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल और सक्रिय कार्यकाल की कामना की। वॉइस ऑफ मीडिया में यह नियुक्ति प्रदेश स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मीडिया कर्मियों की आवाज को संगठित,सुरक्षित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देने की उम्मीद जगाता है।