विकास कु एक साल बना श्रीनगर की नई पहचान-विकास,आस्था और समरसता का संगम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के बोर्ड गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर में विकास,आस्था और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के बोर्ड गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर में विकास,आस्था और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विकास कु एक साल कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित रजत जयंती पार्किंग परिसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए गए,वहीं नगर के महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत उपस्थित रहे। भूमि पूजन एवं कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,पार्षदों,नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही। नगर के पीपलचौरी क्षेत्र में नगर निगम तिराहा एवं पौड़ी बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि चौक के भूमि पूजन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महापौर आरती भण्डारी ने बताया कि शपथ ग्रहण के उपरांत उनकी पहली घोषणा महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण को लेकर थी,जिसे आज धरातल पर उतार दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह चौक सामाजिक समरसता,सम्मान और नगर सौंदर्यीकरण का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि विकास कु एक साल सिर्फ नारा नहीं बल्कि श्रीनगर में आए जमीनी बदलाव का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने बीते एक वर्ष में जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक और दूरगामी कार्य किए हैं। महापौर ने बताया कि नर्सरी रोड के पास पिछले 30-40 वर्षों से जमा कूड़े के ढेर को हटाकर वहां आज रजत जयंती पार्क-वेस्ट टू वंडर पार्क और पार्किंग का निर्माण किया गया है,जो श्रीनगर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके समीप स्थित टिन शेड का पुनर्निर्माण कर बारात घर बनाया जाएगा तथा गंगा पथ का विकास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई जनहितकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से रजत जयंती पार्क एवं वेस्ट टू वंडर पार्क,महादेव पार्किंग,महर्षि वाल्मीकि चौक भूमि पूजन,मां धारी देवी ग्लो साइन बोर्ड,इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन,आवारा श्वानों के लिए एबीसी सेंटर,डांग सिन्द्रीगाड़ एवं ग्लास हाउस तक पथ प्रकाश व्यवस्था। इस अवसर पर नगर निगम के सभी पार्षदों को विकास कु एक साल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता प्रहरी,पर्यावरण मित्रों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम श्रीनगर के पंचांग (कैलेंडर) का विमोचन भी किया गया। महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था लागू की गई है। वर्तमान में 100 प्रतिशत घरों से कूड़ा उठान किया जा रहा है और सभी कूड़ा वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। नगर क्षेत्र की 165 आंतरिक सड़कों एवं नालियों का सुधारीकरण 6 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य भी किया गया है,जबकि अन्य मार्गों पर कार्य प्रगति पर है। गौशाला,एबीसी सेंटर और वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण नगर निगम द्वारा 500 गोवंश क्षमता वाली भव्य गौशाला का निर्माण किया गया है। वहीं आवारा श्वानों के लिए एबीसी सेंटर एवं डॉग पॉन्ड स्थापित किए गए हैं। शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक प्लांट स्थापित किया जा रहा है। भविष्य की ओर अग्रसर श्रीनगर
महापौर ने बताया कि श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। इसके साथ ही गोला पार्क का सौंदर्यीकरण,श्रीकोट में उत्तराखंड आंदोलनकारी स्व.रणजीत सिंह भण्डारी के नाम पर पार्क निर्माण तथा नगर निगम की हेल्पलाइन 9870666323 भी जारी की गई है। कार्यक्रम के अंत में महापौर आरती भण्डारी ने कहा कि उन्हें सकारात्मक,समर्पित और विकासशील पार्षदों की टीम मिलने पर गर्व है और नगर निगम आने वाले समय में श्रीनगर को प्रदेश का सबसे सुंदर,स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...