श्रीनगर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-बाहरी युवकों द्वारा मारपीट पर पुलिस का कड़ा एक्शन,वाहन सीज

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शांति व्यवस्था भंग करने और स्थानीय युवकों से मारपीट की घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल और सख्त कार्रवाई की है।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शांति व्यवस्था भंग करने और स्थानीय युवकों से मारपीट की घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल और सख्त कार्रवाई की है। बाहरी युवकों द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश को विफल करते हुए पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया,बल्कि घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी सीज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत अदिति वेडिंग प्वाइंट के समीप कुछ बाहरी युवक,जो दो कारों में सवार थे,का वाहन ओवरटेकिंग को लेकर स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में किसी बड़े अप्रिय घटना को होने से रोका जा सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई एवं मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में संलिप्त बाहरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहनों संख्या DL 4CBE 8961 एवं DL 11 CE 3638 को सीज कर दिया गया है। आरोपित युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजे जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। अराजकता फैलाने वालों को नहीं मिलेगी छूट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग कर अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...