श्रीनगर में गौ सेवा की नई पहल नगर निगम ने शुरू किया गौ-ग्रास वाहन-मेयर आरती भण्डारी ने दिखाई हरी झंडी

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल ने गौ सेवा और स्वच्छता को जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर से मेयर आरती

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल ने गौ सेवा और स्वच्छता को जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर से मेयर आरती भण्डारी ने हरी झंडी दिखाकर गौ-ग्रास वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी,पार्षद और नगरवासी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह विशेष वाहन प्रतिदिन सुबह और शाम निर्धारित समय पर शहर की गलियों,मोहल्लों और बाजारों से गुजरेगा। नगरवासी इसमें अपने घरों का बचा हुआ भोजन,सब्जियों के छिलके,आटे की लोई,चारा और अन्य उपयुक्त सामग्री डाल सकेंगे। एकत्रित सामग्री सीधे निगम की गौशाला पहुंचाई जाएगी,जहां निराश्रित गौवंशों की देखभाल और सेवा की जाएगी। मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है,हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। यह प्रयास न केवल भूखी गौमाताओं के लिए भोजन जुटाने में सहायक होगा,बल्कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। नगरवासी प्रतिदिन इस पुण्य कार्य में सहयोग करें,यही सच्ची सेवा होगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा को व्यवस्थित ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक वार्ड का रूट प्लान तैयार किया गया है। वाहन में साफ-सुथरे कंटेनर लगाए गए हैं ताकि दुर्गंध या गंदगी न फैले। साथ ही नगरवासियों से अपील की गई है कि प्लास्टिक,पैकेज्ड फूड या खराब भोजन इस वाहन में न डालें। वाहन की पहली यात्रा में ही नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। कई परिवार अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ सामग्री लेकर पहुंचे और इस पुण्य कार्य में भागीदारी की। नगरवासियों का कहना था कि यह पहल धार्मिक आस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व दोनों का प्रतीक है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,पार्षद विजय कुमार चमोली,दिनेश पटवाल,शंकर मणि मिश्रा,रमेश रमोला और उज्जवल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने इसे श्रीनगर की संस्कृति और सेवा भाव से जुड़ी एक प्रेरणादायक पहल बताया। जनभागीदारी का महत्व नगर निगम की यह पहल तभी सफल हो सकेगी जब नगरवासी इसे अपनी जिम्मेदारी मानकर नियमित सहयोग करेंगे। यदि प्रत्येक परिवार प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा सहयोग भी करता है तो न केवल गौमाताओं के लिए भोजन की व्यवस्था होगी,बल्कि शहर स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल भी बनेगा। यह सामूहिक प्रयास समाज में सेवा,करुणा और सहयोग की नई मिसाल पेश करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...