श्रीनगर में बजट संवाद बना महिला सशक्तिकरण का मंच-केंन्द्रीय बजट 2026-27 पर गहन मंथन,महिलाओं के उत्थान को बताया विकास की धुरी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत श्रीनगर में मंगलवार को बजट संवाद कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया,जिसमें केंद्रीय बजट 2026-27 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत श्रीनगर में मंगलवार को बजट संवाद कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया,जिसमें केंद्रीय बजट 2026-27 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा एवं संवाद हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के दृष्टिकोण से बजट के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली ने मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय बजट की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों और प्रावधानों का दस्तावेज नहीं है,बल्कि समाज के हर वर्ग और विशेष रूप से महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान का संकल्प है। बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वरोजगार,कौशल विकास और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की संयोजक एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश के समग्र विकास का रोडमैप है। इसमें ग्रामीण महिलाओं,स्वयं सहायता समूहों और कामकाजी महिलाओं के लिए किए गए प्रावधान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। सार्थक संवाद और सहभागिता कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता नेगी ने की,जबकि मीना असवाल सह-संयोजक के रूप में उपस्थित रहीं। संवाद के दौरान महिलाओं ने बजट से जुड़े अपने प्रश्न,सुझाव और अनुभव साझा किए,जिससे कार्यक्रम एक जीवंत विमर्श का रूप ले सका। इस अवसर पर शांति भट्ट,पूजा गौतम,रेनू सुंदरियाल,रेखा रावत,मुन्नी पांडे,रामेश्वरी देवी,उमा गुनसोला,राजी पुरी,लक्ष्मी रावत,सुनीता गैरोला,गुड्डी गैरोला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे बजट संवाद कार्यक्रम आमजन,विशेषकर महिलाओं को आर्थिक नीतियों से जोड़ने और जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीनगर का यह बजट संवाद महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हुआ।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...