श्रीनगर में विकास का महापर्व-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दी 113 करोड़ की सौगात,घायलों का हालचाल लेने से लेकर मेगा परियोजनाओं तक की समीक्षा

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय विधानसभा भ्रमण के दौरान रविवार को श्रीनगर पहुंचे,जहां उन्होंने विकास की एक के बाद एक महत्वपूर्ण

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय विधानसभा भ्रमण के दौरान रविवार को श्रीनगर पहुंचे,जहां उन्होंने विकास की एक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणाएं करके क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगातें दीं। उनकी इस व्यापक दौरे के दौरान चिकित्सा,सिंचाई,पेयजल,सिवरेज,सड़क और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बहुचर्चित परियोजनाओं को गति मिली। दौरे की शुरुआत डॉ.रावत ने श्रीकोट बेस अस्पताल से की जहां वे मल्ली स्योंली सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को देखने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों को दो टूक निर्देश दिए किसी भी घायल के उपचार में देरी नहीं होनी चाहिए,आवश्यक्तानुसार मरीजों को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट करने में कोई बाधा न आए। उन्होंने दुर्घटना के बाद अस्पताल की चिकित्सा तैयारियों की भी सराहना की। इसके पश्चात डॉ.रावत ने फरासू गांव पहुंचे जहां उन्होंने 90 लाख रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा फरासू के खेत अब फिर से हरे-भरे दिखेंगे,पलायन रोकने का एकमात्र उपाय है खेती को मजबूत करना,खेतों को बेचना बंद करें और खेती को अपनाएं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व स्वीत पंपिंग योजना को मंजूरी दी गई थी,और अब यह दूसरी बड़ी राहत है। डॉ.रावत ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य है-हर घर में आवास,उज्ज्वला कनेक्शन,शौचालय,बिजली-पानी,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधाएं। आयुष्मान योजना पर उन्होंने कहा अब परिवार का हर सदस्य 5 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा का हकदार होगा। यानी पांच सदस्यों के परिवार को 25 लाख रुपये का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके बाद मंत्री ने चमधार और हनुमान मंदिर रोड पर प्रस्तावित ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि 90 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत,इससे बद्रीनाथ-केदारनाथ मार्ग से गुजरने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छता और जल निकासी संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्वीत में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.रावत ने रेलवे परियोजना से प्रभावित 181 ग्रामीणों को 1,40,83,691 रुपये मुआवजे के चेक वितरित किए। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने पर मंत्री का आभार जताया और इसे एक बड़ी राहत बताया। श्रीनगर नगर क्षेत्र के लिए डॉ.रावत ने भविष्य की रोडमैप घोषणा करते हुए कहा 100 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पानी,250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिवरेज लाइन,स्वीत-गहड में नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी। इन योजनाओं के पूरा होने पर श्रीनगर गढ़वाल की तस्वीर बदल जाएगी। 9 दिसंबर को होने वाले समारोह में 145 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र,इनमें से 35 डॉक्टर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में तैनात होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में 1700 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति,227 नए डॉक्टरों की नियुक्ति,विशेषज्ञ डॉक्टरों को डेढ़ गुना वेतन। अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन,एक्स-रे तकनीशियन सहित कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। डॉ.रावत ने उप जिला संयुक्त चिकित्सालय में 4.31 करोड़ की लागत से बने अधिकारियों-कर्मचारियों के आवासीय भवनों का लोकार्पण किया। इसके अलावा 1.98 करोड़ के अतिरिक्त आवास भी क्षेत्र को मजबूत स्वास्थ्य ढांचा प्रदान करेंगे। डॉ.धन सिंह रावत ने पिछले सात दिनों में 7 किलोमीटर के दायरे में विकास की ये मेगा सौगातें दीं,परियोजना स्वीकृत राशि-चमधार-हनुमान मंदिर क्षेत्र ट्रीटमेंट कार्य90 करोड़ खेड़ाखाल-डुंगरीपंथ सड़क डामरीकरण 16 करोड़ स्वीत गांव मुआवजा 1,40,83,691 रुपये संयुक्त अस्पताल आवासीय भवन 4,31,20,000 रुपये अधिकारियों/कर्मचारियों के आवास 1,98,00,000 रुपये स्वीत पंपिंग योजना 90 लाख रुपये। कार्यक्रमों में पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,डॉ.बी.पी. नैथानी,पार्षद पंकज सती,सोनू चमोली,शुभम प्रभाकर,रमेश रमोला,उप जिलाधिकारी नुपुर वर्मा,संयुक्त अस्पताल के सीएमएस गुसाईं,बीईओ अश्विनी कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...