श्रीनगर में 13 सितंबर को निरंकारी मिशन द्वारा रामलीला मैदान में बनेगा सेवा और सत्संग का केंद्र और रक्तदान व संत समागम से गूंजेगी देवभूमि

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। निरंकारी मिशन की पावन शिक्षाओं और सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला निरंकारी महिला संत समागम एवं रक्तदान शिविर अब आगामी 13 सितंबर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। निरंकारी मिशन की पावन शिक्षाओं और सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला निरंकारी महिला संत समागम एवं रक्तदान शिविर अब आगामी 13 सितंबर 2025 शनिवार को श्रीनगर के रामलीला मैदान में होगा। पहले यह आयोजन 5 सितंबर को होना निर्धारित था,लेकिन बिगड़ते मौसम के कारण इसे आगे बढ़ाकर 13 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान शिविर तथा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल मानवता और सेवा की भावना को सशक्त करेगा,बल्कि महिला संत समागम के माध्यम से समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रसार होगा। आयोजन के संयोजक हरी लाल शाह और निपेश तिवारी ने साध संगत और महात्माओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी महात्मा संयोजक,मुखी एवं ब्रांच इंचार्ज अपनी-अपनी साध संगत को प्रोत्साहित करें और अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा और सत्संग में भागीदारी सुनिश्चित करें। संयोजक हरी लाल शाह ने कहा निरंकारी मिशन का उद्देश्य मानवता की सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और संत समागम आत्मिक शांति व समाज में समरसता का मार्ग प्रशस्त करता है। हम चाहते हैं कि इस अवसर पर अधिक से अधिक लोग जुड़कर सेवा और सत्संग का लाभ उठाएं। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। निरंकारी मिशन सदैव मानवता सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करता है और रक्तदान जैसे पवित्र कार्य को समाजसेवा का सबसे ऊंचा दर्जा देता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं,यह दान जीवनदान है। श्रीनगर में निरंकारी महिला संत समागम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन मिशन की उस भावना को आगे बढ़ाता है,जो सेवा,नम्रता और मानवता को सर्वोच्च मानती है। हम चाहते हैं कि हर महात्मा और संगत इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रामलीला मैदान श्रीनगर में दिनांक 13 सितंबर 2025 शनिवार को रक्तदान शिविर व महिला संत समागम रामलीला मैदान श्रीनगर में होने वाला यह आयोजन सेवा और अध्यात्म का अनूठा संगम होगा,जिसमें हजारों साध संगत और श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...