संघ शताब्दी वर्ष पर श्रीनगर में शुरू हुआ विराट गृह सम्पर्क अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज जीवन को जागृत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर में विराट गृह-सम्पर्क अभियान की शुरुआत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समाज जीवन को जागृत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर में विराट गृह-सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई। महावीर बस्ती और सुभाष बस्ती से प्रारंभ हुए इस अभियान में स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचकर संघ की कार्ययोजना,समाजोपयोगी गतिविधियों और शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिवार को संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य,स्व-बोध व्यक्तित्व विकास,कुटुंब प्रबोधन की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल कार्यक्रमों का उत्सव नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प है। इन पांच बिंदुओं के माध्यम से संघ आने वाले वर्षों में सामाजिक बदलाव,पर्यावरणीय संवेदनशीलता तथा कर्तव्यनिष्ठ नागरिकता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है। स्वयंसेवकों ने परिवारों से मुखातिब होते हुए संघ के चल रहे राष्ट्रसेवा कार्यों शिक्षा सहायता,पर्यावरण-संरक्षण गतिविधियां,आपदा राहत,ग्रामीण विकास पहल,स्वास्थ्य एवं संस्कार कार्यक्रम की भी जानकारी साझा की। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संघ का ऐसा संवाद समाज के भीतर विश्वास,सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है। संघ का यह गृह-सम्पर्क अभियान 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान जिले के हर गांव,हर वार्ड और प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वयंसेवक जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से समाज को जोड़ने और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभाग प्रचारक राहुल,विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मुकेश मैठाणी,पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,आशीष उनियाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...