सरकार पहुंची गांव की चौखट तक-उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोखरी में लगा बहुउद्देशीय शिविर,अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरकार की जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार पहल उस समय साकार रूप में दिखाई दी,जब विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत पोखरी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरकार की जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार पहल उस समय साकार रूप में दिखाई दी,जब विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत पोखरी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं,जिनका त्वरित समाधान भी किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा ने की। उन्होंने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें,बल्कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करे। नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रीना नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गई,जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से 238 पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान 11 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए,1 लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया गया,तथा 6 मामलों में परिवार रजिस्टर में संशोधन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टालों पर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार कर निस्तारित किए। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नितिन रावत,तहसीलदार दीपक भंडारी,सहायक खंड विकास अधिकारी विनोद रेवाड़ी,सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली,एडीओ पंचायत कुंदन पुंडीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि सरकार और प्रशासन अब केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है,बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे गांव की चौखट पर खड़ा है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...