
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज शनिवार 13 सितम्बर को श्रीनगर मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मंडल कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मंडल स्तर पर होने वाले विविध सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी ने रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान,प्रबुद्धजन सम्मेलन समेत सेवा पखवाड़ा की सभी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने में हर कार्यकर्ता को अपनी पूरी निष्ठा और ऊर्जा लगानी होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख आशीष ने विजयदशमी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर क्षेत्र की 13 बस्तियों में विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा,जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। वहीं मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रम सफल और प्रभावशाली रूप में सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वरी देवी के पति आनंद सिंह बुटोला तथा नगर निगम पार्षद जयपाल बिष्ट के पिता के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल ने किया जबकि संयोजक संजय गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,मंडल संयोजक संजय गुप्ता,जगमोहन नेगी,सीमा भंडारी,आशा उपाध्याय,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,प्रकाश सती,उज्ज्वल अग्रवाल,झाबर सिंह रावत,अजब सिंह रावत,सुरेंद्र कुमार,दिनेश उनियाल,नरी लाल,संतोष सिंह पवार,कैलाश कपर्वाण,राजेश्वरी पूरी,उषा कंडारी,आशीष बहुगुणा,ख्याल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।