
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन तथा 21 सितंबर को होने वाली नमो मैराथन को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा श्रीनगर मंडल कार्यालय में आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौड़ी जिले के भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कल होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपने विचार साझा किए। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर जोशी ने नमो मैराथन के सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि यह मैराथन 21 सितंबर को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी,जिसके लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि नमो मैराथन के बाद कमलेश्वर मंदिर में सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा उसके तुरंत बाद स्वास्थ्य शिविर रोडवेज बस अड्डा श्रीनगर में आयोजित होगा। बैठक में मुख्य रूप से गणेश भट्ट,विनय घिल्डियाल,सुधीर जोशी,श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,प्रकाश सती मंडल मीडिया प्रभारी,मीना असवाल,उषा कंडारी,राजी पूरी,दिनेश उनियाल,शुभम प्रभाकर,दिनेश पटवाल,पिंकी शाह,रेखा रावत,रेनू सुंदर्याल,पंकज रावत,सुनीता गैरोला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।