सेवा ही जिनका जीवन-देवभूमि गौरव सम्मान-2025 से अलंकृत हुए समाजसेवी भोपाल चौधरी

हिमालय टाइम्सगबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। जीवन का असली सुख दूसरों की सेवा में है यह पंक्ति समाजसेवी भोपाल चौधरी के जीवन पर पूरी तरह खरी उतरती है। समाज और धर्म के लिए समर्पित

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। जीवन का असली सुख दूसरों की सेवा में है यह पंक्ति समाजसेवी भोपाल चौधरी के जीवन पर पूरी तरह खरी उतरती है। समाज और धर्म के लिए समर्पित उनके निस्वार्थ योगदान को देखते हुए उन्हें रस बिहारी बोस सुुभार्ती विश्वविद्यालय,गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ.के.के.बी.एम.सुुभार्ती अस्पताल के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय चरित्र निर्माण कार्यशाला के अवसर पर देवभूमि गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। भोपाल चौधरी समाजसेवा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने मठ-मंदिरों के निर्माण कार्य,भंडारे-प्रसाद के आयोजन और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में अपने व्यक्तिगत संसाधनों से निरंतर योगदान दिया है। गरीब और निर्धन परिवारों के लिए वे हमेशा मददगार बने रहते हैं। शिक्षा प्रसार,सामाजिक सहयोग और धार्मिक आस्था के संगम ने उन्हें समाज में अलग पहचान दिलाई है। चाहे बच्चों की शिक्षा हो या बीमार व्यक्तियों का इलाज,चौधरी ने हर परिस्थिति में अपनी क्षमता अनुसार सहयोग किया है। विशेष बात यह भी है कि भोपाल चौधरी को देश की कई जानी-मानी सेलिब्रिटीज और समाजसेवियों के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया है। उनके संबंध विश्व के कई समाजसेवियों से जुड़े हैं। उत्तराखंड में जब अन्ना हजारे और विश्वविख्यात जलपुरुष राजेंद्र सिंह जैसे महान समाजसेवियों का भ्रमण और कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो उसकी व्यवस्था और मेजबानी की जिम्मेदारी भी स्वयं भोपाल सिंह चौधरी द्वारा निभाई जाती है। सम्मान समारोह में डॉ.अब्दुल कृष्ण (संस्थापक,सुुभार्ती समूह),वी.पी.सिंह (अध्यक्ष,समाज विज्ञान), प्रो.डॉ.जी.के.थपलियाल (महानिदेशक, सुुभार्ती विश्वविद्यालय),पुष्कर चन्द्र भट्ट (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयास परिवार) और प्रशांत भटनागर (प्रबंधक दैनिक प्रभात एवं चैनल हेड सुुभार्ती टीवी) समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने कहा कि भोपाल चौधरी की सेवाएं समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भोपाल चौधरी ने कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं,बल्कि समाज की उस भावना का सम्मान है,जिसमें हर व्यक्ति एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहता है। जब तक जीवन है,मैं गरीबों,वंचितों और धर्मस्थलों की सेवा करता रहूंगा। भोपाल चौधरी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि यदि इरादे मजबूत हों और मन में सेवा की भावना हो,तो व्यक्ति सीमित संसाधनों के बावजूद समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। उनका यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए निस्संदेह प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। भविष्य की योजनाएं-भोपाल चौधरी ने बताया कि आने वाले समय में वे समाजसेवा को और व्यापक स्वरूप देने की योजना बना रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा विस्तार कार्यक्रम,गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग और छात्रवृत्ति,स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष अभियान चलाने वाले हैं। उनका लक्ष्य है कि समाज का कोई भी वर्ग शिक्षा,स्वास्थ्य और धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों से वंचित न रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...