स्वच्छता बना जन-आंदोलन श्रीनगर में नैथानी दंपति के प्रयासों को बार एसोसिएशन का सलाम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि की सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने वाले डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी के प्रयासों की बार एसोसिएशन श्रीनगर ने मुक्त कंठ से

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि की सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने वाले डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी के प्रयासों की बार एसोसिएशन श्रीनगर ने मुक्त कंठ से सराहना की है। अधिवक्ता समाज ने इसे केवल एक सामाजिक पहल नहीं,बल्कि जनमानस में चेतना,जिम्मेदारी और आत्मसम्मान जगाने वाला ऐतिहासिक अभियान बताया। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह भण्डारी एडवोकेट तथा बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने संयुक्त रूप से कहा कि विगत कई वर्षों से श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में चलाया जा रहा यह वृहद स्वच्छता अभियान अभूतपूर्व है। स्वच्छता केवल सरकार का दायित्व नहीं,हर नागरिक का कर्तव्य है संरक्षक अनूप पांथरी ने कहा कि डॉ.नैथानी एवं मंजू नैथानी ने जिस दृढ़ निश्चय,निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया है,वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कूड़ा उठाने तक सीमित नहीं,बल्कि लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति चेतना जगाने का प्रयास है। अपने वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक करते हुए नैथानी दंपति यह संदेश दे रहे हैं कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं,बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें,निर्धारित स्थान पर ही डालें,दूसरों को प्रेरित करें और स्वच्छता को आदत नहीं,संस्कार बनाएं। बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि यह अभियान कई मायनों में उत्कृष्ट है। डॉ.नैथानी स्वयं अपने वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर सड़कों पर निकलते हैं और नागरिकों को जागरूक करते हैं जो आज के समय में दुर्लभ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा पद या प्रतिष्ठा से नहीं,बल्कि कर्म और प्रतिबद्धता से सिद्ध होती है। इस अभियान ने श्रीनगर के नागरिकों में नई चेतना जगाई है। अब लोग स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि आत्मसम्मान से जोड़कर देखने लगे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीनगर शहर धीरे-धीरे पूरे देश में स्वच्छता के एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। यह सामाजिक पहल नहीं,जनचेतना का सशक्त आंदोलन अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य एवं अधिवक्ता बलबीर सिंह रौतेला ने भी नैथानी दंपति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है,ऐसे समय में किसी नागरिक का स्वच्छता को अपना व्यक्तिगत मिशन बना लेना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिद्ध करता है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं,बल्कि कर्म से पहचाना जाता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर,मोहल्ले और शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं निभाने का संकल्प ले,तो स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है। रौतेला ने यह भी कहा कि श्रीनगर में चल रहा यह अभियान भविष्य में पूरे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है,बशर्ते समाज का हर वर्ग इससे जुड़े और इसे व्यापक जनआंदोलन का रूप दे। डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी के स्वच्छता अभियान की सराहना करने वालों में संरक्षक अनूप पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,बलबीर सिंह रौतेला,पूर्व महासचिव विकास पंत,ओम प्रकाश मैठाणी,एस.पी.शुक्ला,आनन्द सिंह बुटोला,परमानन्द मैठाणी,नितेश भारती,सुनीता भण्डारी,रतन सिंह बिष्ट,राजेश जैन सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे। श्रीनगर गढ़वाल में चल रहा यह स्वच्छता अभियान इस बात का प्रमाण है कि यदि समाज का एक सजग वर्ग आगे आए तो परिवर्तन संभव है। नैथानी दंपति ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं,बल्कि सामाजिक संस्कार बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। अब आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे,क्योंकि जब तक हर व्यक्ति अपना कर्तव्य नहीं निभाएगा,तब तक स्वच्छता का सपना अधूरा रहेगा। स्वच्छ श्रीनगर,स्वस्थ श्रीनगर यही बने जनसंकल्प।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...