स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत बीरोंखाल में विशाल स्वास्थ्य शिविर

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत बीरोंखाल में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ समाज और सशक्त परिवार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार

📘 इन्हें भी पढ़ें

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत बीरोंखाल में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न

सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ समाज और सशक्त परिवार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीरोंखाल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत एक विशाल विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह रावत ने किया। शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए 382 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच कर मौके पर ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और देखभाल सहित कई सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही आयरन-कैल्शियम की खुराक,बच्चों का टीकाकरण,आंख व कानों की जांच,टीबी की स्क्रीनिंग और विभिन्न बीमारियों की पहचान कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई,ताकि वे जागरूक होकर अपनी और परिवार की बेहतर देखभाल कर सकें। शिविर के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के साथ कई सामाजिक योजनाओं को भी गति मिली। 28 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए,51 ई-रक्तकोष पंजीकरण हुए,21 आधार आधारित स्वास्थ्य (आभा) आईडी जारी की गईं,10 निक्षय मित्र बनाए गए,जिन्होंने टीबी रोगियों को गोद लिया और उनके उपचार की जिम्मेदारी संभाली। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने विशेष परामर्श दिया। इनमें प्रमुख रूप से डॉ.शैलेन्द्र रावत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,डॉ.अगम कांत हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ.हितेन जंगपांगी बाल रोग विशेषज्ञ,डॉ.सुनील शर्मा फिजिशियन,डॉ.अश्वनी चौहान ईएनटी विशेषज्ञ,साथ ही नर्सिंग अधिकारी अरुण बडोला,अजीत रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम पाल बिष्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ ने आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने नि:शुल्क और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा विभाग और आयोजकों का आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन शिविरों से जहां ग्रामीणों को घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होती हैं,वहीं लोगों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। ग्रामीणों ने भविष्य में भी नियमित अंतराल पर ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...