स्वामी विवेकानंद पर्यटन पथ पर आधारित वृत्त चित्र का राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पर्वतीय पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र द्वारा उत्तराखंड में स्वामी

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पर्वतीय पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र द्वारा उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद पर्यटन पथ के सर्वेक्षण पर केंद्रित वृत्त चित्र का चयन डीसीपी एक्सपीडिशन फोटोग्राफी एवं फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। यह चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है जो राज्य के लिए गौरव का विषय है। यस वृत्त चित्र की स्क्रीनिंग 9 जनवरी को मुंबई स्थित बाॅम्बे आर्ट सोसायटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चयनित फिल्मों जी श्रंखला में की जाएगी। देशभर से चुनी गई श्रेष्ठ फिल्मों के बीच उत्तराखंड से जुड़े इस विषय का प्रदर्शन राज्य की आध्यात्मिक,सांस्कृतिक और प्राकृतिक सरोवर को व्यापक मंच प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद पर्यटन पथ का यह सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 के दौरान किया गया था। सर्वेक्षण का संयोजन एवं प्रारुप लेखन डॉ.सर्वेश उनियाल द्वारा किया गया,जबकि वृत्त चित्र का निर्देशन चंद्रशेखर चौहान ने किया। प्रकृति और पर्वतीय जीवन की सूक्ष्मताओं को सजीव रुप में प्रस्तुत करने का कार्य छायाकार हरीश भट्ट एवं महेश पैन्यूली द्वारा किया गया,जिनके छायांकन को प्रभावशाली संपादन के माध्यम से दर्शकों के सामने लाया गया है। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक प्रोफेसर राकेश ड्योढ़ी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह वृत्त चित्र उत्तराखंड के आध्यात्मिक पर्यटन,सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रचार-प्रसार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्ति की कि इस तरह के शोधपरक और दृश्यात्मक प्रयास राज्य में जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन को नई दिशा देंगे। राष्ट्रीय मंच पर इस चयन से न केवल पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र की शैक्षणिक एवं रचनात्मक क्षमता को पहचान मिली है,बल्कि उत्तराखंड की उस आध्यात्मिक यात्रा परंपरा को भी नई आवाज मिली है,जिससे स्वामी विवेकानंद जैसे महान विचारक जुड़े रहें।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...