
हिमालय टाइम्स
गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद की जनता के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब नए डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अथक प्रयासों से जिले के विभिन्न अस्पतालों में 30 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इस कदम से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी,बल्कि मरीजों को अब इलाज के लिए देहरादून या अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। नए चिकित्सकों के आने से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। खासतौर से दूरस्थ इलाकों के मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रावत का आभार जताते हुए कहा कि डॉ.रावत ने हमेशा जिले की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और उनके समाधान के लिए त्वरित व ठोस कदम उठाए हैं। इस नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार पौड़ी जिले के उप जिला चिकित्सालय,सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात हुए चिकित्सक इस प्रकार हैं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर डॉ.समीक्षा वर्मा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल डॉ.मोहम्मद जुनेद,जिला चिकित्सालय पौड़ी डॉ.संदीप कुमार,डॉ.अंजलि अभिलाषी,डॉ.सृष्टि,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल डॉ.शाह आलम,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल डॉ.नेहा कुमारी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूंगीधार डॉ.अजय कुमार सैनी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल डॉ.वासु कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी डॉ.गौतम कुमार,जिला चिकित्सालय पौड़ी डॉ.प्रिंसी भर्निया,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैंलूसैंण डॉ.कोमल जैसवाल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों डॉ.हर्षित राज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंजी डॉ.आकाशदीप,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण डॉ.सचिन,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-ए पौखाल डॉ.नितिन कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो डॉ.ऋषभ पाल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा डॉ.गरिमा,उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार डॉ.हिमांशु,डॉ.नितिन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली डॉ.अभिनव कुमार,डॉ.मोहम्मद फरमान,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानमांसों डॉ.अक्षय कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घण्डियाल डॉ.प्राची,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरोड़ा डॉ.शुभम कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घण्डियाल डॉ.रमा रानी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमाडी डॉ.अंकुर कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवती तलैया डॉ.अरुण कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट डॉ.गुलिस्ता। भाजपा पदाधिकारियों ने जताया आभार-भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,पूर्णिमा नेगी,मैत्री प्रकाश,प्रहलाद सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह,मधु खुगशाल,जिला मंत्री नरेंद्र रावत,बृजमोहन रावत,क्रांति किशोर नेगी,रमेश मन्द्रवाल,डॉ.रजनी रावत,जिला कोषाध्यक्ष राजेश कंडारी,जिला कार्यालय मंत्री कुलदीप सिंह बिष्ट,सह कार्यालय मंत्री विवेक ममगाई,मीडिया संयोजक संजय बलूनी,आईटी संयोजक मनीष ममगाईं,सोशल मीडिया संयोजक आनंद सिंह नेगी,सह संयोजक सीमा भंडारी आदि ने सामूहिक रूप से मंत्री डॉ.रावत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।